एक तुम - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

1 min read · 12.4K reads

गणित की अनन्त तक
फैली भुजाओं
अंकों पर शून्यों की बेशुमार सजावट
उनके अनगिनत विकल्प
और संख्याओं के
बीच तुम
बताती हो मुझे :

‘एक’ का महत्व,
मेरी इस तन्हाई में !
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories