दरख़्त रोज़ शाम का बुरादा भर के शाखों में - गुलज़ार

गुलज़ारगुलज़ार18 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

दरख़्त रोज़ शाम का बुरादा भर के शाखों में
पहाड़ी जंगलों के बाहर फेंक आते हैं !
मगर वो शाम...
फिर से लौट आती है, रात के अन्धेरे में
वो दिन उठा के पीठ पर
जिसे मैं जंगलों में आरियों से
शाख काट के गिरा के आया था !!
गुलज़ार
About the poet

गुलज़ार

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like