शहरों से गाँव गए - गुलाब सिंह

गुलाब सिंहगुलाब सिंह5 Sept 1944

3 min read · 12.4K reads

शहरों से गाँव गए
गाँव से शहर आए
काग़ज़ के गुलदस्ते
चिड़ियों के पर लाए

ख़ुशबू तो है नहीं
उड़ान भी नहीं
रंगों की धरती
आकाश है कहीं
छाँह में चमकते हैं
धूप लगे कुम्हलाए

बढ़ करके दूर गए
गए बहुत ऊँचे
रिश्तों की धार
बून्द -बून्द तक उलीचे
जीने की प्यास बेंच
मरने के डर लाए

एक लहर उठी
और एक नाव डूबी
आँख बचा गैरत
ऊँची छत से कूदी
मेले में जुड़े जो
अकेले वापस आए
गुलाब सिंह
About the poet

गुलाब सिंह

View profile & all 11 Poems / Stories