छवि - गोविन्द माथुर

गोविन्द माथुरगोविन्द माथुर4 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

जैसा दिखता हूँ
वैसा हूँ नहीं मैं
जैसा हूँ वैसा
दिखता नही

जैसा दिखना चाहता हूँ
वैसा भी नही दिखता
बहुत कोशिश की
अपनी छवि बनाने की

वेशभूषा भी बदली
बालों का स्टाइल भी
बदलता रहा बार-बार
फ्रेंचकट दाढ़ी भी रखी
मुँह में पाईप भी दबाया
जैसा दिखना चाहता था
वैसा नही दिखा मैं

लोगो ने नही देखा
मुझे मेरी दृष्टि से
लोगों ने देखा मुझे
अपनी दृष्टि से

में जैसा अन्दर से हूँ
वैसा बाहर से नही हूँ
जैसा बाहर से हूँ
वैसा दिखना नही चाहता

वैसा भी
नही दिखना चाहता
जैसा कि
अन्दर से हूँ मैं
गोविन्द माथुर
About the poet

गोविन्द माथुर

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like