मथुरा-महिमा? - गोपालप्रसाद व्यास

गोपालप्रसाद व्यासगोपालप्रसाद व्यास13 Sept 1915 – 28 Sept 2005

4 min read · 12.4K reads

प्रात उठि मंगला कौं धावैं मथुरा के लोग,
कोऊ रंगेश्वर जायँ बोल उठैं बम-बम।
आचमन करैं कोउ, गोता लैंय गिन-गिन,
कोऊ बुरजन चढ़ि कूद परैं धम-धम।
करत कलेऊ ये जलेबी-कचौरिन के,
मस्ती में कटै हैं दिन, कैसौ रंज काकौ गम?
तोकूँ कहा जानैं, तेरे बाप की न मानैं,
यमुना के पूत हम, मामा हैं हमारे यम॥

भागे बौद्ध मठ छोड़, शस्त्र छोड़ भागे शक,
कृष्ण भागे बंसी छोड़, कुबजा बिसारी है।
पंडित प्रबीन भागे, माथुर कुलीन भागे,
यमुना हू भागी व्यास, जल-कष्ट भारी है।
चातक चकोर भागे, शुक-पिक-मोर भागे,
कदम-तमाल भागे, झाड़-झंकारी है।
तऊ याहि देखिबे कूँ भागैं दुनिया के लोग,
मथुरा हमारी तीन लोकन ते न्यारी है।
गोपालप्रसाद व्यास
About the poet

गोपालप्रसाद व्यास

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like