गोपिन के अधरान की भाषा (कविता) - गोपालप्रसाद व्यास

गोपालप्रसाद व्यासगोपालप्रसाद व्यास13 Sept 1915 – 28 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

ये अनुराग के रंग रंगी,
रसखान खरी रसखान की भाषा।
यामैं घुरी मिसुरी मधुरी,
यह गोपिन के अधरान की भाषा।
को सरि याकी करैं कवि व्यास
ये भाव भरे अखरान की भाषा।

सूर कही तुलसी नैं लही,
प्रभु पांयन सौं परसी ब्रजभाषा।
देव-बिहारी करी उर धारन,
मोतिन की लर-सी ब्रजभाषा।
भूषन पाय भवानी भई,
कवि व्यास हिये हरषी ब्रजभाषा।
मतिराम के आनन में उमहीं,
घन आनंद ह्‌वै बरसी ब्रजभाषा।
गोपालप्रसाद व्यास
About the poet

गोपालप्रसाद व्यास

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like