चौपाटी का सूर्यास्त - गोपाल सिंह नेपाली

गोपाल सिंह नेपालीगोपाल सिंह नेपाली11 Sept 1911 – 17 Sept 1963

6 min read · 12.4K reads

चौपाटी : बम्बई का समुद्र-तट

यह रंगों का जाल सलोना, यह रंगों का जाल
          किरण-किरण में फहराता है
          नयन-नयन में लहराता है
          चिड़ियों-सा उड़ता आता है
                              यह रंगों का जाल

सहज-सरल-सुन्दर रूपों का यह बादल रंगीन
कोमल-चंचल झलमल-झलमल यह चल-दल रंगीन
          लिए शिशिर का कम्पन-सिहरन
          और शरद का उज्जवल आनन
          नव बसन्त का मुकुलित कानन
          उड़ता आता प्रतिपल-प्रतिक्षण
यह रूपों का जाल मनोहर, यह रूपों का जाल

          मेरी आँखें कितना देखें
          उतना चाहें जितना देखें
          कलना देखें, छलना देखें
          सत्य हो रहा सपना देखें
यह रंगों का जाल सलोना, यह रंगों का जाल

          और उड़ो तुम मेरे बादल
          और धुलो तुम मेरे शतदल
          और हिलो तुम मेरे चलदल
          चलो-चलो तुम मेरे चंचल
          बरसो तो मेरे आँगन में
          ठहरो तो मेरे इस मन में
मुझको प्यारा-प्यारा लगता, यह रंगों का जाल
यह रंगों का जाल सलोना, यह रंगों का जाल

रचनाकाल : 17 जुलाई 1944, बम्बई
गोपाल सिंह नेपाली
About the poet

गोपाल सिंह नेपाली

View profile & all 75 Poems / Stories

More from गोपाल सिंह नेपाली

  1. चरी - गोपाल सिँह नेपाली - कुमार घिसिङ

    जनता कि सेवा में जाने कितना दूध-दही।लिखो लाभ का पूरा ब्योरा, छोटी पड़े बही।

    12.4K reads
  2. दीपक जलता रहा रात भर - गोपाल सिंह नेपाली

    एकदुख की घनी बनी अँधियारी

    12.4K reads
  3. मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँ - गोपाल सिंह नेपाली

    मैं विद्युत् में तुम्हें निहारूँनील गगन में पंख पसारूँ;

    12.4K reads
  4. बहारें आएँगी, होंठों पे फूल खिलेंगे - गोपाल सिंह नेपाली

    बहारें आएँगी, होंठों पे फूल खिलेंगेसितारों को मालूम था, हम दोनों मिलेंगे

    12.4K reads
  5. तू चिंगारी बनकर उड़ री - गोपाल सिंह नेपाली

    तू चिंगारी बनकर उड़ री, जाग-जाग मैं ज्वाल बनूँ,तू बन जा हहराती गँगा, मैं झेलम बेहाल बनूँ,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like