क्या तुम सचमुच लौट आई हो - गीताश्री

गीताश्रीगीताश्री

2 min read · 12.4K reads

क्या तुम सचमुच लौट आई हो मेरे पास,
पिछली सदी से,
तुम्हारे पास अब भी बचा है
उतना ही ताप मेरे लिए,
कि मैं नहीं बचा पाया अपने हिस्से की झोली,
जिसमें कभी तुम भर-भर कर देती थीं
अपनी हँसी सवेरे सवेरे...
डब्बे में रोज़ भर-भर कर देती थीं
अपना ढेर सारी चिन्ताएँ,
कि इन दिनों ख़ाली झोलियाँ हमेशा हवा से भरी होती हैं
और हँसी निष्कासित है अपने समय से।
गीताश्री
About the poet

गीताश्री

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like