गर्मियाँ दिन को उबालें - गीता पंडित

गीता पंडितगीता पंडित15 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

गर्मियाँ दिन
को उबालें हैं सुबह से
भोर को भी तो पसीना
आ रहा है
 
सूर्य भरकर
कांख में लो आग आता
हर सुबहा का
श्वास अग्नि में जलाता

कौन है
ऋतु का मसीहा आज देखो
बादलों का
राग लेकर गा रहा है

हैं चले ए, सी. दिवारें कुड़कुड़ातीं
झौंपड़ी तपते तवे-सी
छुनछुनातीं

किन्तु फिर भी है कोई
सबके लिए जो
अंक में
भरकर हवाएँ ला रहा है
भोर को भी तो पसीना
आ रहा है।
गीता पंडित
About the poet

गीता पंडित

View profile & all 12 Poems / Stories