वर्षा रानी - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

नाच रही है वर्षा रानी,
यहाँ-वहां बस पानी-पानी ।

बिजली कड़के ज़ोर से,
डर लगता है शोर से ।
लेकिन मोर नाचता कैसे,
चलो, पूछ लें मोर से ।

या बतलाएगी फिर नानी,
नाच रही है वर्षा रानी ।।
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories