इतनी कुण्ठा और निराशा ठीक नहीं - गिरीश पंकज

गिरीश पंकजगिरीश पंकज1 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

इतनी कुण्ठा और निराशा ठीक नहीं
सबको गाली देती भाषा ठीक नहीं

आप बड़े ज्ञानी-ध्यानी है मान लिया
लेकिन सब हैं एक बताशा ठीक नहीं

परिवर्तन लाने वाले होते है थोड़े-से
हर व्यक्ति से ऐसी आशा ठीक नहीं

हमसे ही बदलेगी ये दुनिया इक दिन
काम करो कुछ हर पल झाँसा ठीक नहीं

सब हँसते हैं तुम पे कुछ सोचा भी है?
हर पल तेरा नया तमाशा ठीक नहीं
गिरीश पंकज
About the poet

गिरीश पंकज

View profile & all 30 Poems / Stories