पद - 1 - गिरिराज कुवँरि

गिरिराज कुवँरिगिरिराज कुवँरि

2 min read · 12.3K reads

अद्भुत रचाय दियो खेल देखो अलबेली की बतियाँ।
कहुँ जल कहुँ थल गिरि कहूँ कहूँ कहूँ वृक्ष कहूँ बेल॥
कहूँ नाश दिखराय परत है कहूँ रार कहूँ मेल।
सब के भीतर सब के बाहर सब मैं करत कुलेल॥
सब के घट में आप बिराजौ ज्यों तिल भीतर तेल।
श्री ब्रजराज तुही अल बेला सब में रेला पेल॥
गिरिराज कुवँरि
About the poet

गिरिराज कुवँरि

View profile & all 3 Poems / Stories