उखड़ी हुई नींद - गिरधर राठी

गिरधर राठीगिरधर राठी13 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

सच वह कम न था
नींद उखड़ी जिससे
न ही यह कम है -
उखड़ी हुई नींद
जो अब सपना नहीं बुन सकती

अंधेरे में
या रोशनी जलाकर
जो भी अहसास है
सच वह भी कम नहीं है

पर नींद वह क्या नींद
जो बुन न सके सपने !
कैसी वह भाषा
जो कह न सके -
देखो !
गिरधर राठी
About the poet

गिरधर राठी

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like