तवांग के बच्चे

घनश्याम कुमार देवांशघनश्याम कुमार देवांश2 Sept 1986

1 min read · 12.4K reads

 

हर सुबह हज़ारों मील दूर से 
चली आती हैं तुम्हारी बौद्ध प्रार्थनाएँ
हवा में तैरते हुए

तुम्हारी हँसी 
महानगर के भयानक शोर में भी 
आत्मा की आवाज़ की तरह साफ़-साफ़ सुनाई देती है 

तुम मुस्कुराते हो 
तो तुम्हारे चेहरों के प्रतिबिंब 
चाँद के दर्पण में पूरी पूरी रात दमकते हैं 

जब भी छूते हो कहीं तुम कोई दरख़्त 
पृथ्वी पर पेड़, पानी और मनुष्य बढ़ जाते हैं।

झाम्ट्से गटसल चिल्ड्रेंस कम्युनिटी, लुमला, तवांग के बच्चों के लिए

घनश्याम कुमार देवांश
About the poet

घनश्याम कुमार देवांश

View profile & all 44 Poems / Stories