बदरिया - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

गयाप्रसाद शुक्ल सनेहीगयाप्रसाद शुक्ल सनेही21 Sept 1883 – 20 Sept 1972

6 min read · 12.4K reads

घूम-घूम बरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।

तप्त हृदय की ताप सिरानी,
हुई मयूरों की मनमानी ।
देखो जिधर उधर ही पानी,
भरती सर सरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।
घूम-घूम बरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।

श्यामा-सी इठलाती आई ।
लतिकाएँ लहराती आई ।।
श्याम रंग दरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।
घूम-घूम बरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।

वन कुंजें वह फूलों वाली ।
कालिन्दी वह कूलों वाली ।।
सावन की छवि झूलों वाली,
बिन देखे तरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।
घूम-घूम बरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।

देख नहीं वह शोभा पाती,
अविरल अश्रु धार बरसाती ।
हृदय तड़पता जलती छाती,
विरह-ज्वाल झरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।
घूम-घूम बरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।

आई चली सवार हवा पर,
कलियुग को समझी थी द्वापर ।
रोई-धोई क्या पाया पर,
गई हाय ! मरती रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।
घूम-घूम बरसी रे बदरिया ।
झूम-झूम बरसी रे बदरिया ।।
गयाप्रसाद शुक्ल सनेही
About the poet

गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

View profile & all 25 Poems / Stories

More from गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

  1. असहयोग कर दो - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    असहयोग कर दो।असहयोग कर दो॥

    12.4K reads
  2. किसान - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    मानापमान का नहीं ध्यान, बकते हैं उनको बदज़ुबान,कारिन्दे कलि के कूचवान, दौड़ाते, देते दुख महान,

    12.3K reads
  3. कोयल - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    काली कुरूप कोयल क्या राग गा रही है,पंचम के स्वर सुहावन सबको सुना रही है।

    12.4K reads
  4. ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    ग्रीष्म स्वर्णकार बना भट्टी-सा नगर बर,घरिया-सा घर वस्त्र भूषण अंगारा-से ।

    12.4K reads
  5. घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक - गयाप्रसाद शुक्ल सनेही

    घूमें घनश्याम स्यामा-दामिनी लगाए अंक,सरस जगत सर सागर भरे- भरे ।

    12.3K reads