गप्प सुनो - गंगासहाय प्रेमी

गंगासहाय प्रेमीगंगासहाय प्रेमी8 Sept 1936

1 min read · 12.4K reads

हाऊ-हाऊ हप्प,
एक सुनाऊँ गप्प।
बाबा जी की दाढ़ी,
झरबेरी की झाड़ी।
उस दाढ़ी के अंदर,
घुसे बीसियों बंदर।
करते खों-खों, खों-खों।
यूँ ही बीते बरसों।
गंगासहाय प्रेमी
About the poet

गंगासहाय प्रेमी

View profile & all 2 Poems / Stories