झूलत कदम तरे मदन गोपाल लाल - गंगादास

गंगादासगंगादास

2 min read · 12.4K reads

झूलत कदम तरे मदन गोपाल लाल,
बाल हैं बिशाल झुकि झोंकनि झुलावती।१।

कोई सखी गावती बजावती रिझावती,
घुमड़ि घुमड़ि घटा घेरि घेरि आवती।२।

परत फुहार सुकुमार के बदन पर,
बसन सुरंग रंग अंग छबि छावती।३।

कहैं गंगादास रितु सावन स्वहावन है,
पावन पुनित लखि रीझि कै मनावती।४।
गंगादास
About the poet

गंगादास

View profile & all 43 Poems / Stories

More from गंगादास

  1. बोए पेड़ बबूल के, खाना चाहे दाख - गंगादास

    बोए पेड़ बबूल के, खाना चाहे दाख ।ये गुन मत परकट करे, मनके मन में राख ।।

    12.4K reads
  2. माया मेरे हरी की, हरें हरी भगवान - गंगादास

    माया मेरे हरी की, हरें हरी भगवान ।भगत जगत में जो फँसे, करें बरी भगवान ।।

    12.4K reads
  3. अन्तर नहीं भगवान में, राम कहो चाहे संत - गंगादास

    अन्तर नहीं भगवान में, राम कहो चाहे संत ।एक अंग तन संग में, रहे अनादि अनंत ।।

    12.4K reads
  4. जो पर के अवगुण लखै, अपने राखै गूढ़ - गंगादास

    जो पर के अवगुण लखै, अपने राखै गूढ़ ।सो भगवत के चोर हैं, मंदमति जड़ मूढ़ ।।

    12.4K reads
  5. गाओ जो कुछ वेद ने गाया, गाना सार - गंगादास

    गाओ जो कुछ वेद ने गाया, गाना सार ।जिसे ब्रह्म आगम कहें, सो सागर आधार ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like