देश के कहार हैं हम - गणेश पाण्डेय

गणेश पाण्डेयगणेश पाण्डेय13 Sept 1955

2 min read · 12.4K reads

देश के पैर हैं हम
देश के हाथ हैं हम
देशरत्न हैं आप
देश के कहार हैं हम

देश के मान्यवर हैं आप
यह देश हमारा भी है
यह देश आपका भी है

यह देश आपके पास है
हमारे पास क्या है ?
गणेश पाण्डेय
About the poet

गणेश पाण्डेय

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like