ज़ेरे-पा इक जहान रखते हैं - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

ज़ेरे-पा इक जहान रखते हैं
वो जो टूटे मकान रखते हैं

एक मुद्दत हुई मगर अब भी
हम हथेली पे जान रखते हैं

मंज़िलें भी उन्हीं को मिलती हैं
हौसले जो जवान रखते हैं

दोनों मिलते हैं टूट कर लेकिन
फासला दरमियान रखते हैं

सामने यूँ न जाओ बे पर्दा
आईने भी ज़बान रखते हैं

मर चुकीं साड़ी ख्वाहिशें अब हम
रास्तों की तकान रखते हैं

उनसे मेहरो-करम, खुलूसो-वफ़ा
हम भी क्या क्या गुमान रखते हैं
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads