शाम में रंगे-शफ़क़ बन कर बिखरता कौन है - फ़रीद क़मर

फ़रीद क़मरफ़रीद क़मर5 Sept 1981

3 min read · 12.4K reads

शाम में रंगे-शफ़क़ बन कर बिखरता कौन है
मेरे बाद अब देखें सूरज सा उभरता कौन है

मेरी आँखों के सभी ख़्वाबों के मर जाने के बाद
ज़िन्दगी में मेरी, देखें रंग भरता कौन है

मैं तो इक टूटा दिया हूँ और तुम सूरज कोई
अब हवा के सामने देखें ठहरता कौन है

मंज़िलें तो हमने पीछे छोड़ दीं, पीछे बहुत
अब इधर से हो के ये देखें गुज़रता कौन है

हुक्म से तेरे हरेक बस्ती जली, हर सर कटा
ऐ अमीरे-शहर! फिर भी तुझसे डरता कौन है
फ़रीद क़मर
About the poet

फ़रीद क़मर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from फ़रीद क़मर

  1. हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगी - फ़रीद क़मर

    हमने समझा था कि बस इक कर्बला है ज़िन्दगीकर्बलाओं का मुसलसल सिलसिला है ज़िन्दगी

    12.4K reads
  2. सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहा - फ़रीद क़मर

    सच बोले कौन? कोई भी अब मिल नहीं रहाकोई दिया हवा के मुक़ाबिल नहीं रहा

    12.4K reads
  3. ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगी - फ़रीद क़मर

    ताबिन्दा रौशनी की ख़बर ले के आएगीहर शब् नई उमीदे-सहर ले के आएगी

    12.4K reads
  4. हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता है - फ़रीद क़मर

    हर मौसम को सावन सा मौसम कर देता हैजब भी वो मिलता है आँखें नम कर देता है

    12.3K reads
  5. कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ा - फ़रीद क़मर

    कितने ग़म से रोज़ टकराना पड़ानम थीं आँखें फिर भी मुस्काना पड़ा

    12.4K reads