तमन्ना थी जो आँखों में वही लहजे में रख देना
मैं आऊँ तो उम्मीदों का दिया रस्ते में रख देना
समेटोगे कभी चादर जो तुम उम्र-ए-गुरेज़ाँ की
बस इक ख़ुशबू भरा लहजा मिरे हिस्से में रख देना
सँभाला है जिसे दिल के निहाँ-ख़ानों में बरसों से
मोहब्बत का वही सिक्का मिरे कासे में रख देना
चलो मिलते हैं जन्मों के कहीं उस पार तारों में
वहाँ इक दाइमी लम्हा मिरे माथे पे रख देना
मोहब्बत की हसीं वादी में तुम ठहरे न हम ठहरे
अब इन नर्गिस के फूलों को कहीं रस्ते में रख देना
नहीं लिखना कोई क़िस्सा मिरी नाकाम हसरत का
बस इक टूटा हुआ तारा मिरे कत्बे में रख देना
बहा देना सभी यादें कहीं जा कर समुंदर में
नदामत का बस इक मोती किसी सज्दे में रख देना








