हम नहीं माँगते स्वर्ग - एन. मनोहर प्रसाद

एन. मनोहर प्रसादएन. मनोहर प्रसाद

2 min read · 12.4K reads

हम नहीं माँगते स्वर्ग
इस धरती पर
हम तो किंचित राहत-उपराम और आराम
या दम मारने की फ़ुर्सत चाहते
जगह चाहते
जगह एक कॉलम भर,
शायद अर्ध-कॉलम भर,
या बस एक कॉमा भर,
बस यही है मेरी ज़िन्दगी का पूर्ण प्रश्न?
और यही प्रश्न है मेरे अभागे लोगों का भी
तुममें से कोई है इस से अवगत
या है कोई ऐसा जो कम से कम इसे समझे?
एन. मनोहर प्रसाद
About the poet

एन. मनोहर प्रसाद

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like