दो बूँदें ओस की - एम० के० मधु

एम० के० मधुएम० के० मधु15 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

पहाड़ से गिरती
पत्थरों से चोट खाती
वह नदी सूख चुकी है

पलक की कोर से
दो बूँदें ओस की
उठा सको तो उठा लो

आँसुओं के सैलाब को
पानी की ज़रूरत है

समय का सूर्य
और गर्म होने वाला है
एम० के० मधु
About the poet

एम० के० मधु

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like