घंटियों की आवाज़ कानों तक पहुँचती है

Dushyant KumarDushyant Kumar1 Sept 1933

1 min read · 12.6K reads

घंटियों की आवाज़ कानों तक पहुँचती है
एक नदी जैसे दहानों तक पहुँचती है

अब इसे क्या नाम दें, ये बेल देखो तो
कल उगी थी आज शानों तक पहुँचती है

खिड़कियां, नाचीज़ गलियों से मुख़ातिब है
अब लपट शायद मकानों तक पहुँचती है

आशियाने को सजाओ तो समझ लेना,
बरक कैसे आशियानों तक पहुँचती है

तुम हमेशा बदहवासी में गुज़रते हो,
बात अपनों से बिगानों तक पहुँचती है

सिर्फ़ आंखें ही बची हैं चँद चेहरों में
बेज़ुबां सूरत, जुबानों तक पहुँचती है

अब मुअज़न की सदाएं कौन सुनता है
चीख़-चिल्लाहट अज़ानों तक पहुँचती है

Dushyant Kumar
About the poet

Dushyant Kumar

Dushyant Kumar was a poet of modern Hindi literature. He is famous for writing Hindi Ghazals, and is generally recognised as one of the foremost Hindi poets of the 20th century. Born: 1 September 1933, United Provinces of British India Died: 30 December 1975,…

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामैं इस से पहले कि बिखरूँ इधर उधर हो जाऊँमैं इस से पहले कि बिखरूँ इधर उधर हो जाऊँमुझे सँभाल ले मुमकिन है दर-ब-दर हो जाऊँ— मुनव्वर रानाकहाँ जाते हैं?रोशनी हवा और पानीबता सकते हो, कहाँ चले जाते हैं बीच-बीच में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी