जिस का होता नहीं वो लोग उसी का समझे
क्या बुराई है बुरे को कि न अच्छा समझे
इतना काफ़िर हो कि पूछे नहीं अहवाल तलक
ऐसे काफ़िर को भला कौन मसीहा समझे
जीत तो लूँगी मैं हारी हुई बाज़ी लेकिन
पीत के खेल में काफ़िर मुझे अपना समझे
एक काफ़िर से फ़क़त इतनी गुज़ारिश है मिरी
दिल के बिखरे हुए आईने को यकजा समझे
उस पे बहते हुए अश्कों का असर होना नहीं
वो तो पत्थर की तरह है उसे हम क्या समझे
वो तो बुत था किसी काफ़िर का तराशा हुआ बुत
हम 'दुआ' जिस को दुआओं का करिश्मा समझे








