नींबू खूब सजाए - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

नींबू मेरा खूब सयाना
उस पर नीबू आए।
हर टहनी ने देखो भैया
नींबू खूब सजाए।

अभी तो छोटे ओर हरे हैं
प्यारे-प्यारे नींबू।
पकने पर ही हम तोड़ेंगे
अपने प्यारे नींबू।

पर थोड़ा शैतान भी है न
नींबू का यह पौधा!
चुभा के कांटे हंसता है न
नींबू का यह पौधा!
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like