मुझमें भी ताकत सच अम्मा - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

होती लहरें कितनी कोमल
लहरें कितनी होती सुन्दर
पर ताकत भी कितनी होती
हिल हिल जाता अजी समन्दर।

मां मुझको लहरों सा मानो
जग को एक समन्दर अम्मा!
कहो हिलाकर इसको रख दूं
मुझमें भी ताकत सच अम्मा!

हाँ हाँ बिटिया सच कहती हो
नहीं ना हो तुम किसी से कम
पर पहले तुम खा लो, पढ़ लो
लगा लगा के पूरा दम खम!
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like