हैं भई चाचू हरखूराम - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

सब कहते हैं बड़े मसखरे
हैं भई चाचू हरखूराम।
पर मुझको तो प्यारे लगते
हैं भई चाचू हरखूराम।

हम उछलें तो संग उछलते
हैं भई चाचू हरखूराम।
हम रोएं तो खूब हंसाते
हैं भई चाचू हरखूराम।

पेड़ों पर चढ़ जाते झटपट
हैं भई चाचू हरखूराम।
फल तोड़ कर हमें खिलाते
हैं भई चाचू हरखूराम।

हमें नहलाते नहर पे जाकर
हैं भई चाचू हरखूराम।
लगा के साबुन झाग बनाते
हैं भई चाचू हरखूराम।

बड़े मज़े के दही बड़ों से
हैं भई चाचू हरखूराम।
दो दर्जन केले खा जाते
हैं भई चाचू हरखूराम।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like