है न अम्मा, है न मुन्ना - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

अगर मैं लीपूं
तुमको अम्मा
ज्यों लीपती
तुम आंगन को?

तो मैं भी
आंगन के जैसी
सुथरी बनकर
चमक उठूंगी।

तब तो तुम को
हौले हौले
सम्भल सम्भल कर
छूना होगा
है न अम्मा?

हां चाहते
रहूँ साफ मैं
ध्यान तो तुमको
रखना होगा
जैसे रखते
आंगन का हम
है न मुन्ना?
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like