बन जाती हूं - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

2 min read · 12.4K reads

चींचीं चींचीं
कर के तो मैं
चिड़िया तो नहीं
बन जाती हूं।

चूंचूं चूंचूं
करके तो मैं
चूहा तो नहीं
बन जाती हूं।

मेंमें मेंमें
करके तो मैं
बकरी तो नहीं
बन जाती हूं।

पर सीख कर
अच्छी बातें
अच्छी लड़की
बन जाती हूं।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like