लम्हा लम्हा - दीप्ति नवल

दीप्ति नवलदीप्ति नवल22 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

अजनबी चेहरों में, अपनों को ढूँढ़ते हो
सहरा में क्यों गुलिस्तां खोजते हो!

बंजर जमीन में, फूलों को रोपते हो
प्यार बेवफा से, वफा की सोचते हो!

आँखों में कोहरा, क्यूँ सितारों को खोजते हो
दोस्ती बदकिस्मती से, किस्मत को कोसते हो!

खिजाओं को न्योत के, बहारों की सोचते हो
संगदिल जमाने के संग खुशियों की सोचते हो!
दीप्ति नवल
About the poet

दीप्ति नवल

View profile & all 6 Poems / Stories