परम समाधि - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

2 min read · 12.4K reads

युगों - युगों से सन्तो ने
आत्मिक मन्थन कर के
अनन्त अमरता साधी
पर मैनें, तुमने, हमने,
झेली तन की हर व्याधि,
ढेली मन की हर आधि!
जीवन - यात्रा करते - करते,
और इसमें ही जीते मरते
काटी ज़िन्दगी आधी!
लीन हो गए मन से,
मुक्त हो गए तन से,
मृत्यु बनी परम समाधि
मृत्यु बनी परम समाधि!
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like