स्मृतियाँ - दीपक मशाल

दीपक मशालदीपक मशाल24 Sept 1980

6 min read · 12.4K reads



स्मृतियाँ अल्हड़ होती हैं अक्खड़ होती हैं
वो रहती जरूर हैं संचित
दिमाग में
लेकिन जब उन्हें होता है आना बाहर
तब नहीं सुनतीं कहना किसी का भी
वो बंधती नहीं
वो नहीं रहतीं दिमागी कैदी बनकर
उन्हें पालने, पोसने और बसाए रखने की
जिम्मेवारी उठाये जाने के बाद भी
वो नहीं सुनतीं दिमाग की
बिलकुल एक गैरजिम्मेवार बेटे की तरह

वो उड़ना चाहती हैं स्वच्छंद होकर
नारियों की तरह वो सिर्फ ख्वाहिशें नहीं रखतीं
क्योंकि स्मृतियों की ख्वाहिशों पर कोई पहरा नहीं होता
जब चाहे आ-जा सकती हैं कहीं भी
अपनी मनमर्जी से

स्मृतियाँ चलती तो हैं कभी चलचित्र सी
एक श्रंखला तो होती है
मगर नहीं होता उनका कोई क्रम
इतिहास की तरह वो तारीख दर तारीख नहीं सहेजतीं अपने पन्ने

स्मृतियाँ शक्ल-ओ-सूरत में होती हैं
एक हॉस्टल में रहते लापरवाह लड़के के कमरे की तरह
वो बनाकर लाती हैं कोलाज
उनका दिशागमन होता है
तितली के पीछे भागते बच्चे का सा

वो पहली तस्वीर में ला सकती हैं एक किशोर बनाकर
दूसरी में माँ के साथ
मुँह में डालते स्नेहसिक्त निवाला या खीर
फिर अचानक से उतार सकती हैं तस्वीर प्रेमिका की
या तुम्हें मिली किसी तकलीफ की पेंटिंग सी
दीपक मशाल
About the poet

दीपक मशाल

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like