माँ को कविता - दीपक मशाल

दीपक मशालदीपक मशाल24 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

चक्रफूल लौंग
काली मिर्च खड़ी लाल मिर्च
हरी और ड़ोंड़ा इलायची
कसूरी मेथी शाही जीरा
जो तुमने बताया था
उसमें से कुछ भी तो नहीं भूला
लेकिन ये पंद्रह यूरो किलो वाला पनीर
तुम्हारे सिर्फ हींग-जीरा हल्दी
धनिया मिर्च नमक में बने
पचास पैसे किलो वाले आलू के मुकाबले
अब भी बेस्वाद है

वो ना यहाँ मिलता है
ना कैसे भी इंपोर्ट करा सकता हूँ
तुम्हारे प्यार का मसाला कहाँ से लाऊँ माँ
दीपक मशाल
About the poet

दीपक मशाल

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like