पहाड़-3 - दीनू कश्यप

दीनू कश्यपदीनू कश्यप

2 min read · 12.4K reads

अब रात-बेरात
काले अर्धचन्द्र-सा
खड़ा रहता है वह

उसकी गोद में
टिमटिमाता है
कुछ--

बचे हुए पेड़
मायूसी में कहते हैं
यह आग नहीं
बंधुआ रोशनी है
वरना
पहाड़ काला ना होता।
दीनू कश्यप
About the poet

दीनू कश्यप

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like