कभी कभी यह कलकत्ता शहर
मुझे अपनी बेटी सा लगता है,
जिसकी शरारतों को मेरी हिदायतें निगल गयी हैं.
जो जानती है अपनी क्षमता,
और यह भी जानती है कि
वह औरत जात है.
एक दिन ब्याह कर
दूसरों के घर जायेगी.
जाने कैसा घर होगा, जाने कैसा वर
प्यार मांगेंगे लोग, बदले में नफ़रत देंगे.
इस शहर के पैसे वालों की तरह !
मुझे अपनी बेटी सा लगता है,
जिसकी शरारतों को मेरी हिदायतें निगल गयी हैं.
जो जानती है अपनी क्षमता,
और यह भी जानती है कि
वह औरत जात है.
एक दिन ब्याह कर
दूसरों के घर जायेगी.
जाने कैसा घर होगा, जाने कैसा वर
प्यार मांगेंगे लोग, बदले में नफ़रत देंगे.
इस शहर के पैसे वालों की तरह !








