पत्ता टूटा डाल से - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

लाखों का मज़मा है,
जगह बना ठाढ़े हैं.
हर तरफ से घेरे हैं
टोलियाँ पिशाचों की.

ज़रा डगमगाते ही
कुचल दिए जायेंगे,
दुनिया के चेहरे पर
शिकन तक न आयेगी.

सारा तन, सारा मन,
सारा ध्यान, सारे स्वप्न
थके पाँव रोपने में
बिछड़ गयी पीर कहीं
गांव छूट जाने की.
बिसर गयी कोयल की तान.

रे मन
अब धुएं को ही
गोधूलि मान.
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories