जंग जारी है - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

कहते हैं कि
जब जंग होती है
तब सबसे पहले
सच की मौत होती है.

यहां तो रोज़ाना
सच पर बमबारी होती है.
और खाईयों में दुबका सच
जहाजों के गुज़र जाने का
इंतज़ार करता है.

वह सोचता है कि
इससे वह बच जायेगा.
पर सच तो यह है कि
अपने ही मलबों के ढेर में
सच हमेशा के लिए
दब जाएगा.

(लोक-बोध, कलकत्ता, दिसंबर १९८२)
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories