एक नीलकंठ की मौत - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

3 min read · 12.4K reads

पल पल खाकर धोखा
झूठों के हाथों.
कदम कदम फिसल कर
कपट भरी राहों में.
दे दे कर रोज रोज वकासुर को हिस्सा.
नतमस्तक रह करके
मूढ़ों के आगे
कब तक बिखेरूँ
मन मोहक मुस्कान.

आज मुझे रोक मत
उगल लेने दो विष
अब नीलकंठ रह पाना
मेरे बस का नहीं.

थोड़ी देर पहले ही
बता गए काक भुसुंडि जी
कि
पा करके वरद हस्त
एक नीलकंठ का-
उजाड़ते रहे हैं दुनियाँ
बार बार राक्षस |

(प्रकाशित- विश्वामित्र, २.२.१९८०)
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories