भ्रम भंग - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

वेदना सहेजते रहे
इसी आस में हम.
कि एक दिन यह हिमालय सी
खड़ी हो जाएगी.

और सोचा था कि
उसकी कोख जनम देगी
मुक्ति दायिनी गंगा को.

वेदना हमारी किन्तु
मरुस्थल सी फ़ैल गयी
लील गयी निर्मम वह
निरीह सरस्वती को भी,
चेतना भी न बची
कौन राह दिखलाये?
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories