प्रश्न यह है - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

2 min read · 12.4K reads

प्रश्न यह है-
भरोसा किस पर करें

एक नंगी पीठ है
सौ चाबुकें
बचाने वाले
कभी के जा चुके

हम डरें भी तो
भला कब तक डरें

स्वप्न हमसे
जी चुराते जा रहे
आँख सुरमे से
सजाते रहे

आँसुओं से
हम इन्हें कब तक भरें

घरों के भीतर
अजाने रास्ते
अलग-अलग बँटे
हमारे वास्ते

झनझनाते पाँव
जब इन पर धरें
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories