मछलियाँ - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

3 min read · 12.4K reads

ताल से डरती मछलियाँ
जाल से डरती नहीं हैं

तडफड़ाती यों-
मछेरे लोच पर कुर्बान जाएँ
मुटि्‌ठयों में फिसलतीं
उद्‌दाम बलखाती अदाएँ

स्वाद उनका जान लें सब
साँस भी भरती नहीं है

उछलकर गहराइयों से
कश्तियों पर आ गिरी जो
मौत के आगोश में खुश हैं
सनक तक सिरफिरी जो

जहन्नुम के बगीचे में
घास भी चरती नहीं है

खंड-खंड कड़ाहियों में
यहाँ जाएँ-वहाँ जाएँ
खदबदाती, उबलती हैं
सुर्खरू होकर शिराएँ

शोरबे की प्लेट में हैं
तनिक उफ़्फ़ करती नहीं हैं
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories