कबीर-रहीम और बदलाव-2 - दिनेश कुशवाह

दिनेश कुशवाहदिनेश कुशवाह8 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

कितना अजीब समय आ गया है
कि रोने के लिए भी
नहीं बची है कोई गोद
न सिर टिकाने के लिए
कोई कंधा
न ढाढ़स बँधाती कोई आँख
यहाँ तक कि झोंकने के लिए भी
नहीं बचा है कोई भाड़
ऐसे में किस देश जाओगे रहीम!
एक ही जैसे हो रहे हैं
दुनिया के सारे भू-भाग।
दिनेश कुशवाह
About the poet

दिनेश कुशवाह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like