वैदर्भी रीति - दिनेश कुमार शुक्ल

दिनेश कुमार शुक्लदिनेश कुमार शुक्ल

3 min read · 12.4K reads

अब मास्‍को के उपर
तैर रहा होगा सप्‍तर्षि मंडल
हवाई जहाजों के साथ

अब तुमने बन्‍द की होंगी
खिडकियां रंगून में

बताना तो
क्‍या नाम है अब वियतनाम का

स्‍कूलों में क्‍या
माली अब भी तैयार करते हैं
फूलों की क्‍यारियां

बिल्‍कुल सच्‍ची है खबर कि दुबारा
फांसी दी जाएगी भगत सिंह को

लाखों विचार
मस्तिष्‍क के अन्‍धकार में
टिमटिमा रहे हैं
इस अमावस की रात
मुझे लम्‍बी यात्रा पर जाना है
पढना तुम कल सुबह के अखबार में
विदर्भ के किसानों ने
शुरू कर दिया है
एक बिल्‍कुल ही नयी
कविता सी पृथ्‍वी का निर्माण...
दिनेश कुमार शुक्ल
About the poet

दिनेश कुमार शुक्ल

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like