निम्न मध्यमवर्गीय परिवार - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

निम्न मध्यम वर्ग का आदमी सहमा हुआ
पड़ा है जीवन के चौराहे पर
सभी दिशाओं से उसे घूर रहे हैं तरह-तरह के लुटेरे
उसे बरगलाने के लिए ठगों ने कर रखी है पूरी तैयारी ।

किसी के लिए वह महज एक वोट है जिसे झूठे वादों से
अपनी तरफ आकर्षित किया जा सकता है, जिसे जाति या
समुदाय के नाम पर विशेष दर्जा का प्रलोभन देकर पालतू
बनाया जा सकता है, जय-जयकार करवाया जा सकता है

किसी के लिए महज उपभोक्ता है निम्न मध्यवर्ग का आदमी
जिसे ऊँची कीमत पर बेची जा सकती है दैनंदिन जीवन की
ज़रुरी चीज़ें नमक से लेकर चावल तक, दवा से लेकर दूध तक
हर ज़रुरी चीज़ की ऊँची कीमत तय करते हुए निम्न मध्यवर्ग के आदमी
की मेहनत की पूरी कमाई छीन लेने की साजिश को ध्यान में रखा जाता है ।
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like