दुनिया की सबसे हसीन औरत
ग़रीबी की रेखा पर चढ़कर
मुस्कुराती है
ठंडे चूल्हे की तरह सर्द हैं
उसके होंठ
असमय ही वृद्धा बन जाने वाली
बच्ची से मिलती हैं
उसकी आँखें
दुनिया की सबसे हसीन औरत
हमें बताएगी
भूख लगने पर रोटी नहीं मिले
तो केक खा लेना
प्यास लगने पर
शुद्ध पेयजल नहीं मिले
तो कोल्ड-ड्रिंक पी लेना
दुनिया की सबसे हसीन औरत
हमारी नींद की गुफ़ा में
समा जाती है
हमारे सबसे हसीन सपनों को
बटोरती है
और ग़ायब हो जाती है
ग़रीबी की रेखा पर चढ़कर
मुस्कुराती है
ठंडे चूल्हे की तरह सर्द हैं
उसके होंठ
असमय ही वृद्धा बन जाने वाली
बच्ची से मिलती हैं
उसकी आँखें
दुनिया की सबसे हसीन औरत
हमें बताएगी
भूख लगने पर रोटी नहीं मिले
तो केक खा लेना
प्यास लगने पर
शुद्ध पेयजल नहीं मिले
तो कोल्ड-ड्रिंक पी लेना
दुनिया की सबसे हसीन औरत
हमारी नींद की गुफ़ा में
समा जाती है
हमारे सबसे हसीन सपनों को
बटोरती है
और ग़ायब हो जाती है








