ब्रह्मपुत्र में सूर्यास्त - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

शुक्लेश्वर मन्दिर के बगल में
नार्थ ब्रुक गेट के सामने खड़ा होकर
देख रहा हूँ ब्रह्मपुत्र में सूर्यास्त

नीलाचल पहाड़ी के पीछे धीरे-धीरे
ओझल हो रहे सूरज को
आसमान पर बिखरे हुए गुलाल को
लाल जलधारा को शराईघाट पुल के पास
मुड़ते हुए देख रहा हूँ

रंगों का गुलाल
मेरे वजूद पर भी बिखर गया है
नारी की आकृति वाली पहाड़ी के नीले रंग के साथ
लाल रंग घुल गया है
दूर बढ़ती हुई नाव सुनहरी बन गई है
इस अलौकिक पल की कैद से
मैं मुक्त होना नहीं चाहता

इस रहस्यमयी दृश्यावली से दूर
होकर मैं कहीं नहीं रह सकता
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like