बाबा ब्रह्मपुत्र - दिनकर कुमार

दिनकर कुमारदिनकर कुमार5 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

बाबा ब्रह्मपुत्र
मैं अपनी सारी परेशानियाँ तुम्हें अर्पित कर देना चाहता हूँ
अभाव के दंश को दैनन्दिन जीवन के संघर्ष की थकान को
तुम्हारी जलधारा में बहा देना चाहता हूँ

मैं चाहता हूं कि जब मैं रोऊँ तो
तुम भी मेरे संग ज़ोर-ज़ोर से रोओ
मैं चाहता हूँ कि जब विषाद की स्याही मुझे ढँक ले
तुम भी मेरे संग विषाद में डूब जाओ
तुम्हारे जल का रंग मटमैला हो जाए
नीले पहाड़ों की रंगत भी धुँधली हो जाए

बाबा ब्रह्मपुत्र
मैं चाहता हूँ कि जब मैं गाऊँ तो
तुम भी मेरे संग मग्न होकर गाओ
मेरे सीने में लहराता हुआ वैशाख
तुम्हारे चेहरे पर भी गुलाल बनकर बिखर जाए
अमलतास की लाल लपटों से ख़ुशी के अक्षर
आसमान पर उभर आएँ
दिनकर कुमार
About the poet

दिनकर कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More from दिनकर कुमार

  1. कौन कहता है ढलती नहीं ग़म की रात - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  2. मैं आपकी भावनाओं का अनुवाद बनना चाहता हूं - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  3. लोग मेरे लोग - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  4. उसका रिश्ता ज़रूर माओ से होगा - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads
  5. एक हत्यारे शहर में वसन्त आता है - दिनकर कुमार

    दिनकर कुमारजन्म : 5 अक्तूबर 1967, ग्राम ब्रह्मपुरा, जिला दरभंगा (बिहार)

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like