शिक्षा की ताकत - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

टन टन टन जब बजे तो घंटी
भागे दौड़े जाएं स्कूल
दड़बड़ दड़बड़ सब भागें तो
उड़ती जाए गली की धूल
कंप्यूटर से करें पढ़ाई
नई - नई बातें बतलाई
बस्ता अब कुछ हुआ है हल्का
मन भारी था हो गया फुलका
अब न कोई करे बहाना
रोजाना स्कूल को जाना
पढ़ लिख कुछ बनने की ठानी
शिक्षा की ताकत पहचानी
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories