पेड़ की प्रार्थना - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.3K reads

मुझको तुम मत काटो प्यारे
हम हैं तुम सबके रखवारे ।

हम नभ में बदरा लाते हैं
बरखा फिर हम करवाते हैं
धरती पर छाए हरियाली
खुशियाँ फैले द्वारे-द्वारे ।

प्राणवायु, फल, औषधि देते
बदले में कुछ भी ना लेते
जीवनदाता हम कहलाते
हमसे हैं जग के जन सारे ।

अपने स्वार्थ को त्यागो तुम
मत काटो पछताओगे तुम
हम भी तो हैं जीव जगत के
नाहक बनते क्यूँ हत्यारे ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories